फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी से कई पंचायतों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मौसम के बदले तेवर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने जहां मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है तो पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। बनी तहसील के साथ अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शनिवार रात को भी जारी रहा। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है और कई सड़कों पर पस्सियां गिरने से यातायात ठप हो गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को बनी के ढागर, कोटी चंडियार, रोलका, दोलका सहित उपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से पहाड़ों ने एक बार फिर बर्फ की नई चादर ओड़ ली है। वहीं बसोहली और बिलावर में भी बारिश के कारण मुसीबतें बढ़ गई हैं। ढागर के भुल्डी में बर्फबारी के कारण सर्दी बढ़ गई है तो मधोटा के नजदीक पस्सियां गिरने से रास्ता बंद हो गया है। शीतल नगर ब्लॉक की दस पंचायतों में बीती रात से बिजली गुल है और ऐसे में लोग मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33केवी लाइन में कहीं फाल्ट आने से बिजली सेवा बंद है। लाइन के फाल्ट होने से बनी विधानसभा क्षेत्र में भी बिजली सेवा प्रभावित हुई है। इधर लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों को भी भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। बारिश का पानी खेतों में जमा होने के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें