ज्यौड़ियां। चौकी चौहरा पुलिस चौकी के अंतर्गत शोआरा मौड के समीप एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान अशोक कुमार पुत्र विचित्र राम निवासी सुंगुल (अखनूर) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक (जेके02एपी-4571) राजोरी से अखनूर की तरफ आ रहा था कि शोआरा मौड और कप्पा गला क्षेत्र में अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा घिरा। हासदे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।