फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान पठान और सुरेश रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हरफनमौला क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि टीम इंडिया में वापसी उनके प्रदर्शन और बीसीसीआई पर निर्भर है। वह अपने खेल को और निखारने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। रैना उत्तर प्रदेश व जम्मू कश्मीर के बीच वीरवार को यहां जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल मैदान पर शुरू होने वाले चार दिवसीय रणजी ट्राफी मैच में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


आगामी एक दिवसीय विश्वकप को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर रैना ने कहा कि टीम इंडिया कड़ी मेहनत के साथ शानदार प्रदर्शन कर रही है। उम्मीद है सब कुछ अच्छा होगा।

परवेज जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार
प्रतिद्वंद्वी मेजबान टीम के बारे में रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से परवेज जैसे क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रणजी मुकाबले में मेजबान टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान के बारे उन्होंने कहा कि इरफान मेरे साथ राष्ट्रीय टीम के अलावा देवधर ट्राफी में भी खेले हैं। और अब जम्मू-कश्मीर टीम के लिए भी बेहतर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


घर जैसा लगता है यहां आना
जम्मू में मेरे काफी दोस्त हैं। यहां जहूर भाई के घर आना परिवार जैसा लगता है। इसलिए जम्मू-कश्मीर आने पर हमेशा घर जैसा ही महसूस होता है।
मंदिरों के शहर जम्मू में आना सुखद लगता है।
कड़ी मेहनत करें स्थानीय युवा
जम्मू-कश्मीर के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। वे खुले दिमाग से खेलें, मनोरंजन करें और लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। देश का प्रतिनिधित्व करने में अपनी भूमिका निभाएं।

------------



----------
जेएंडके कोे पाजिटिव माइंड सेट की जरूरत: इरफान
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्राफी में बतौर कोच एवं खिलाड़ी के रूप में खेल रहे टीम इंडिया के सदस्य इरफान पठान ने कहा कि जेएंडके में भरपूर टैलेंट है, मगर पाजिटिव माइंड सेट की जरूरत है। क्रिकेट में 19-20 का फर्क होता है। लेकिन उसका माइंड सेट कैसा है उसी पर टीम का प्रदर्शन निर्भर करता है। इससे पहले जेएंडके को ज्यादा सफलता नहीं मिली है। वीरवार को यूपी के साथ होने वाली भिड़ंत पर पठान ने कहा कि यूपी रणजी ट्राफी में दूसरे नंबर पर है, लेकिन उम्मीद है कि उनके खिलाफ जेएंडके बेहतर खेलेगा।
आईपीएल जैसे मुकाबलों के लिए बड़े मैदान की जरूरत
राज्यपाल के जम्मू-कश्मीर के मैदानों पर आईपीएल के मुकाबले करवाने की पैरवी करने के सवाल पर पठान ने कहा कि इसके लिए उपयुक्त स्टेडियम की जरूरत है। यहां के मैदान रणजी के लिए ठीक हैं। लेकिन बड़े पैमाने की प्रतियोगिताओं के लिए क्रिकेट स्टेडियमों का विस्तार किया जाना जरूरी है। जेकेसीए के पदाधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि भविष्य में टीम के प्रदर्शन में निखार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें