फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 क्विंटल पॉलीथिन की खेप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राज्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन की तस्करी के प्रयास को लखनपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने विफल किया है। टोल प्लाजा के पास गश्त के दौरान ट्रक को जांच के लिए रोका और जांच के दौरान 78 क्विंटल पॉलीथिन की खेप बरामद की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन की टीम ने टोल प्लाजा के पास एक बिना नंबर के ट्रक को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान ट्रक चालक से ट्रक में रखे सामान की जानकारी ली गई तो वह सही से सामान की दावेदारी पेश नहीं कर पाया। संदेह के चलते जांच की गई। जांच के दौरान एक्साइज विंग लखनपुर की टीम के साथ पुलिस टीम ने पाया कि ट्रक को पॉलीथिन बैग हैं। ट्रक को सामान के साथ जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें