फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसर नाग यात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसर नाग यात्रा का शुभारंभ
विज्ञापन

राम मंदिर से निकली छड़ी यात्रा आज माहौर के लिए होगी रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
रियासी। माहौर तहसील के दूरदराज क्षेत्र में स्थित श्री कौसर नाग की वार्षिक यात्रा का शुभारंभ वीरवार को छड़ी यात्रा के साथ हो गया। इस दौरान बारादरी स्थित राम मंदिर से महंत राम शरण दास जी की अगुवाई में छड़ी यात्रा निकाली गई।
बारादरी से शुरू हुई छड़ी यात्रा सीला गांव से होते हुए कसबे के महादेव मोहल्ले में स्थित भगवान शिव के मंदिर तक पहुंची। इसके बाद छड़ी यात्रा चौक चबूतरा व मुख्य बाजार से होते हुए नई बस्ती के शिव मंदिर तक आई। यहां यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम के लिए रुके। शुक्रवार को कौसर नाग की आठवीं वार्षिक यात्रा बस अड्डे से विभिन्न वाहनों के जरिये माहौर के लिए रवाना होगी। शाम को यात्रा में शामिल लोग सुंगड़ी में रुकेंगे। शनिवार और रविवार को यात्रा पैदल चलते हुए पहाड़ी क्षेत्रों को पार करेगी। सोमवार सुबह कौसर नाग में स्थित प्राकृतिक झील में स्नान किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा कमेटी के सदस्यों के अनुसार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने यात्रा में शामिल लोगों का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। वहीं सुरक्षा भी दी जाएगी। रिसासी के अलावा सलाल, अरनास, दरमाड़ी, माहौर व सुंगड़ी जहां तक मार्ग की सुविधा है पूरे रास्ते में यात्रा का स्वागत होगा। खाने-पीने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सुंगड़ी से आगे पैदल रास्ते पर भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कौसर नाग झील रियासी जिले के अंतिम छोर पर है। इस झील का दूसरा हिस्सा कश्मीर के शोपियां जिले के साथ लगता है। वीरवार को रवाना हुई छड़ी यात्रा के दौरान जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें