फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर गोलाबारी की वजह से 1700 लोगों ने किया पलायन

Tue, 16 May 2017 10:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
भारत पाक सीमा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान गोलाबारी ने राजोरी जिले की एलओसी पर रहने वाले लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। अब तक 1700 लोग घर छोड़ चुके हैं और यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। राजोरी के डीसी शाहिद इकबाल चौधरी का कहना है कि इन लोगों को राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन


इन लोगों की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने बंदोबस्त करने के लिए 120 अधिकारियों को काम पर लगाया है। वहीं प्रशासन ने गोलाबारी में मारे जाने वालों के परिवार के लिए एक लाख राहत राशि देने की घोषणा की। राजोरी की एलओसी पर 64 गांव हैं।

इनमें 23 नौशेरा सब डिवीजन में है। इनमें 8 गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 15 गांव में कम नुकसान हुआ है। पांच गांव डूंगी और 9 गांव मांजाकोट में प्रभावित हुए हैं। खंबा, सरया, भवानी, कलसियां, मानपुर, दनक्का, खोरी और गनया गांव के 1700 लागों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। 14 बसों को इनके लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें