फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2026: देशभर में पहले दिन 17 हजार ने कराया पंजीकरण, तीन जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी यात्रा

Thu, 16 Apr 2026 10:52 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू हो गया है। देश भर में 554 बैंक शाखाओं पर 17 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। देश भर में 554 बैंक शाखाओं पर 17 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। आम तौर पर 40 से 60 दिन तक चलने वाली बाबा बर्फानी की तीर्थ यात्रा इस साल 57 दिनों तक चलेगी। पंजीकरण की सुविधा फिलहाल तीन अगस्त तक है। इसके आगे की तारीख पर बाद में घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


जम्मू में बुधवार सुबह से ही बैंकों के बाहर लाइन लग चुकी थी। महिलाएं, युवा-बुजुर्ग सभी बाबा बर्फानी का उद्घोष कर रहे थे। पंजीकरण के दौरान लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कोई पहली बार तो कोई हर साल यात्रा पर जाने वाले थे।

समूह पंजीकरण के लिए दिशानिर्देश जारी
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने समूह पंजीकरण से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। 5 से 30 श्रद्धालुओं के समूहों के लिए विशेष पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसके तहत इच्छुक यात्री एक साथ आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, समूह पंजीकरण के लिए आवेदन 15 अप्रैल 2026 से पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं जबकि आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। पंजीकरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा जो तिथि और मार्ग के अनुसार उपलब्ध स्लॉट पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


समूह के प्रत्येक सदस्य के लिए निर्धारित आवेदन पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार संख्या और संपर्क विवरण अनिवार्य होंगे। इसके साथ ही अधिकृत डॉक्टर या चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की मूल प्रति भी जमा करनी होगी। पंजीकरण शुल्क 250 रुपये प्रति यात्री रखा गया है जिसे दस्तावेज सत्यापन और यात्रा तिथि आवंटन के बाद ही ऑनलाइन या बैंक ट्रांसफर के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

ये नहीं जा सकते यात्रा पर
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, तथा छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा के लिए पात्र नहीं होंगी। साथ ही, केवल 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किए गए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।

ई-केवाईसी पूरा करें, आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करें
श्राइन बोर्ड के अनुसार, समूह पंजीकरण के बाद यात्रियों को निर्धारित केंद्रों पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रेडियो फ्रीक्वेंस आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड प्राप्त करना होगा। बिना वैध आरएफआईडी कार्ड के डोमेल-बालटाल या चंदनवाड़ी के प्रवेश द्वार से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजो और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समय रहते आवेदन करें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इन बातों का भी रखें ध्यान
  • बोर्ड के अनुसार, यात्रियों का पंजीकरण और यात्रा परमिट जारी करना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक बैंक शाखा को प्रतिदिन और प्रति मार्ग सीमित कोटा दिया गया है जिसके भीतर ही पंजीकरण किया जाएगा।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन में तकनीकी समस्या आती है तो वेबकैम आधारित फोटो और मैन्युअल डेटा एंट्री का वैकल्पिक प्रावधान भी रखा गया है।
  • यात्रियों के लिए यह भी अनिवार्य है कि वे पंजीकरण के समय अपना सही मोबाइल नंबर और आधार विवरण दर्ज करें।
  • निर्धारित बैंक शाखाएं स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की वैधता की जांच करने के बाद ही प्रति परमिट 150 रुपये शुल्क लेकर यात्रा परमिट जारी करेंगी। परमिट पर यात्रा मार्ग-बालटाल या पहलगाम-स्पष्ट रूप से अंकित होगा और उसी तिथि पर यात्री को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
  • किसी भी निर्धारित यात्रा तिथि के लिए पंजीकरण उस तिथि से 7 दिन पहले बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर 3 जुलाई की यात्रा के लिए पंजीकरण 26 जून को बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

इन बैंक शाखाओं में हो रहा पंजीकरण
पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, एसबीआई और यस बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें