जम्मू-कश्मीर में अयोध्या में श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में 17 करोड़ से ज्यादा की राशि एकत्रित हुई है। जम्मू में आरएसएस के प्रांत सह संघ चालक डॉ. गौतम मेंगी ने यह जानकारी दी। मेंगी ने बताया कि बंगलुरु में हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के दौरान जम्मू-कश्मीर से श्री राम मंदिर समर्पण अभियान के तहत एकत्रित हुए 17 करोड़ की राशि पर प्रसन्नता प्रकट की गई।