जम्मू नगर निगम ने ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन सिस्टम के तहत एक कार्यक्रम करवाया। इसका शुभारंभ मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने किया। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा और आयुक्त अवनी लवासा मुख्य रूप से मौजूद रहीं। वरिष्ठ योजनाकार, सर्वेयर, तकनीकी अस्टिस्टेंट, आर्किटेक्चर, इंजीनियर भी उपस्थित रहे। मेयर ने कहा कि गृह निर्माण के लिए अनुमति अब लोगों को घर पर दी जाएगी। ऑनलाइन परमिशन के लिए आवदेन किया जा सकता है। इसके आवेदक को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ऑनलाइन अनुमति दी जाएगी। ब्यूरो
14 ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें लोग : डिप्टी मेयर
शहरी एवं आवासीय विकास विभाग ने 14 ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं। यह सेवाएं नगर निगम ने देनी हैं। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने गुरुवार को सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
बताया कि निगम में 14 ऑनलाइन सेवाएं में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए एनओसी, बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, मौजूदा रिकॉर्ड में फेरबदल, जन्म तिथि का रिकॉर्ड न होने का सर्टिफिकेट, डेयरी के लिए लाइसेंस, रेहड़ी का लाइसेंस, पालतू कुत्ते रखने का आवेदन, क्लीनिक खोलना, सीवरेज कनेक्शन और सड़क काटने की अनुमति की सेवाएं शामिल की गई हैं। डिप्टी मेयर ने कहा कि इन सेवाओं से शहर के लोगों को काफी सहूूलियत मिलेगी।