फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी में शामिल नहीं, जीवनभर कांग्रेस के साथ रहूंगा : तारा चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवनभर कांग्रेस के साथ रहूंगा : तारा चंद
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने की चर्चा को अफवाह बताया
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यौड़ियां। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि वह कांग्रेस को छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने खुद के भाजपा में शामिल होने की सूचना को कोरी अफवाह बताया है।
तारा चंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वह कांग्रेस को छोड़कर किसी भी अन्य राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे। वह जीवन भर कांग्रेस पार्टी के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक अखबार में उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा की खबर छपी है। ऐसा कुछ नहीं है। मैं पूरी जिंदगी कांग्रेस पार्टी में ही रहकर बिताऊंगा और छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगा। यहां के लोग मुझ पर पर विश्वास करते हैं। लिहाजा लोग किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दो-चार दिनों से कांग्रेस के सीनियर नेता तारा चंद के भाजपा में शामिल होने की चर्चा खूब चल रही थी। कोई इसे भाजपा की जीत तो कोई राजनीतिक स्टंट बता रहा था। आखिर तारा चंद ने खुद बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ किया वह कभी दल नहीं बदलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें