फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर/ज्यौड़ियां। अखनूर कस्बे में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए आई एक महिला की वीरवार को मौत हो गई। उसके बाद नर्सिंग होम में जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिवार वालों और डॉक्टर में झड़प हो गई, जिसमें मृतका का भाई घायल हो गया। उसके बाद नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की गई। फिर शव को मैन चौक पर रखकर जमा लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को खौड़ की रहने वाली रजनी देवी (38) अपनी सहेली के साथ सांखी-जुकाम के उपचार के लिए चौधरी क्लीनिक पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिससे रजनी की हालत बिगड़ गई। कुछ समय के बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मृतका का भाई प्रवीण वहां पहुंचा और डॉक्टर से कहा-सुनी हो गई। फिर झड़प हो गई। इसमें प्रवीण घायल हो गया। उसके हाथ पर टांके लगे। उसके बाद क्लीनिक में जमकर बवाल हुआ। मौके पर पहुंचे एसडीएम गोपाल सिंह, रूरल एसपी सूरम सिंह, एसडीपीओ अजय शर्मा पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की। मगर आक्रोश थम नहीं रहा था। आखिर नर्सिंग होम के संचालक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम करवाया फिर शव परिवार को सौंपा। फिर शव के साथ परिजनों ने निर्दोष चौक पर प्रदर्शन शुरू किया। एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
मृतक के घर वालों का कहना था कि मात्र खांसी-जुकाम के लिए उपचार इंजेक्शन लगाने से स्पष्ट है कि उपचार में लापरवाही की गई, जिससे मौत हुई। उन लोगों ने डॉक्टरों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। यह भी आरोप लगाया कि क्लीनिक में तैनात कर्मचारियों ने भी मृतका के परिवार वालों पर हमला किया।
विज्ञापन


खौड़ में सड़क जाम कर प्रदर्शन
शाम को शव घर खौड़ पहुंचने के बाद गुस्साए रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने वहां भी फिर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपी डॉक्टरों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे खौड़ के एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने लोगों भरोसा दिया कि जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उसे बाद लोगों ने जाम खोला।

पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल क्लीनिक के संचालक डॉक्टर पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोपाल सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें