फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंदाख में खुलेगा घाटी का पहला ओल्ड एज होम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घाटी का पहला ओल्ड एज होम पंदाख में खुलने जा रहा है। इसके लिए डिप्टी कमिश्नर गांदरबल ने जमीन भी चिह्नित कर ली है। समाज कल्याण विभाग के सचिव के मुताबिक इसके लिए 50 लाख का फंड मुहैया करा दिया गया है। पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन को इसे पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सचिव, समाज कल्याण डॉ. फारूक अहमद लोन ने सोमवार को समाज कल्याण सेक्टर से जुड़े की प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि डायरेक्टर समाज कल्याण और जिला समाज कल्याण अधिकारी गांदरबल से संबंधित विभागों के साथ लाइन अप करने को कहा गया है, ताकि इस प्रोजेक्ट को जल्द-से-जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने त्राल और कुलगाम में बन रहे ड्रग डी-एडिक्शन सेंटरों का काम भी जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए। ताकीद की कि जिस मकसद के लिए यह बनाए जा रहे हैं, उनसे हटकर इनका इस्तेमाल न हो। इन सेंटरों का निर्माण भी अपने फाइनल स्टेज पर हैं। इसके अलावा चाइल्ड केयर सुविधाओं, पेंशनरों को राशि आवंटन जैसे मसलों पर भी उन्होंने समीक्षा की और संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें