फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर सेल की मदद से बम धमाके कर सकता है जैश ए मोहम्मद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लीपर सेल से बम धमाके कर सकता है जैश
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में सीरियल ब्लास्ट कराए जाने की आशंका
बालाकोट में आतंकी कैंप तबाह होने के बाद अब जैश का कैडर लगभग खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बालाकोट में आतंकी कैंप तबाह होने के बाद खूंखार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का नेटवर्क लगभग ध्वस्त हो चुका है, लेकिन इसका सरगना मौलाना मसूद अजहर अब तक आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के सुरक्षा घेरे में है। वायुसेना ने पाकिस्तान में जैश के सबसे बड़े कैंप को ध्वस्त किया है, ऐसे में अजहर का रिएक्शन आने की पूरी आशंका है।
सूत्रों का कहना है कि कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में मौजूद जैश के आतंकियों का स्लीपर सेल सीरियल ब्लास्ट कर सकता है। जिस तरह दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में बम धमाके हुए थे, उसी तरह का कदम जैश फिर उठा सकता है। कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, मुंबई, गुजरात जैसे इलाके जैश के स्लीपर सेल के निशाने पर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मेजर जनरल जीएम जमवाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि जैश एक साथ आईईडी विस्फोट कर सकता है। कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में जैश के दो आतंकी भी पकड़े गए थे। यह दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमले में शामिल एक आतंकी अभी फरार है। ऐसे में आशंका है कि जैश कुछ कर सकता है। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर केंद्र को भी अलर्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें