फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से देहरादून पहुंचा मेजर चित्रेश का पार्थिव देह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नौशेरा में एलओसी पर माइन डिफ्यूज करते हुए शनिवार को शहीद मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले जम्मू और राजोरी दोनों जगहों पर सैन्य अफसरों की ओर से शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। पहले राजोरी से जम्मू और फिर जम्मू से देहरादून के लिए विशेष चापर से मेजर का शरीर भेजा गया।
विज्ञापन

मेजर बिष्ट सेना के बम डिस्पोजल स्कवायड में सेवारत थे। जम्मू में टाइगर डिविजन के डिप्टी जोओसी बिग्रेडियर टी के चोपड़ा, व्हाइट नाइट कोर के डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर डी पी सिंह, एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन जी एस टंग सहित अन्य ने मेजर को श्रद्धांजलि दी। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि मेजर को पूरा देश हमेशा याद रखेगा। सेना में आने के बाद से ही मेजर बिष्ट ने अपनी बहादुरी का सबूत दिए। अगले महीने 7 मार्च को मेजर बिष्ट की शादी होने वाली थी। उनके परिवार में मां और पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें