फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफ न होने पर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा (ब्यूरो)। मध्यप्रदेश की तर्ज पर जिला के किसान भी आंदोलन की तैयारी में हैं। किसानों के अनुसार उनकी फसलें सूखे की भेंट चढ़ गई हैं। सरकार ने किसानों से वादा किया था की उनके कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। लेकिन ऐसा नही किया गया है।
विज्ञापन

किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए हैं। जिसके कारण किसान आंदोलन करने की तैयारी में हैं। किसान नेता गार सिंह ने बताया कि सरकार की और से 50 हजार तक कुछ किसानाें के ही कर्ज माफ किए हैं। जबकि अन्य किसान आज भी कर्ज माफ होने की राह देख रहे हैं। उन का कहना है कि सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए कर्ज के 50 प्रतिशत माफी की घोषणा की थी। लेकिन आज भी अधिकतर किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए हैं। ऐसे किसान अब मध्या प्रदेश की तरह आंदोलन की तैयारी करने में जुटे है। उनके अनुसार किसानों को एक मंच पर लाकर आंदोलन पर विचार विमर्श करेंगे। उन्हाेंने राज्य सरकार से भी मांग उठाई है कि किसानों की मांग को यदि नजर अंदाज किया गया तो किसान सड़काें पर आने से भी नहीं हिचकचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें