राजोरी (ब्यूरो)। रविवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। रविवार को ऊषा रानी पत्नी अजीत कुमार निवासी ससाल कोट अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर घर से राजोरी आ रही थी। राजोरी के गुज्जर मंडी इलाके में सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मारी और मौके से चालक फरार। टक्कर लगते ही महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के भतीजे का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले फरार चालक की खोज जारी कर दी है।
खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोग घायल
राजोरी (ब्यूरो)। राजोरी थन्नामंडी रोड पर कांगड़ कस पर एसडीएम कालाकोट की गाड़ी खाई में गिरने से गाड़ी में सवार छह लोग घायल हो गएं। एसडीएम कालाकोट खालिद हुसैन अपने परिवार सहित थन्नामंडी से राजोरी आ रहे थे। तभी कांगड़ इलाके में गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में परिवार के छह के लोग घायल हो गए। एसडीएम सहित उनके परिवार को राजोरी अस्पताल में उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। एसडीएम के साथ उनकी पत्नी लतविया बानो तथा सानिया खालिद, अस्मारा, अश्फाक, ताहिर अहमद आदि परिवार के सदस्य गाड़ी में सवार थे।