जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण मामलों में गिरावट जारी है। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में दस जिलों प्रत्येक में 5 तक नए संक्रमित मामले आए हैं। इस बीच प्रदेश नमें 161 नए संक्रमित मामले मिले। जबकि दो लोगों ने कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। प्रदेश में ब्लैक फंगस का एक और मामला भी मिला है। अभी तक जम्मू कश्मीर में 32 ब्लैक फंगस के मामलों की पुष्टिहो चुकी है।
प्रदेश के जिला रियासी में 1, रामबन में 1, पुंछ में 5, किश्तवाड़ में 3, सांबा में 0, कठुआ में 1, डोडा में 4, राजोरी में 3, उधमपुर में 3, शोपियां में 0, अनंतनाग में 4 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 17 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसी तरह जिला श्रीनगर में सर्वाधिक 42 मामले मिले हैं। जीएमसी जम्मू और जीएमसी राजोरी में 1-1 कोविड संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 2236 मामले सक्रिय हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 4360 लोगों कीकोविड से मौत हो चुकी है।