जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने रुप नगर प्लाट की अलाटमेंट करने के बाद अब लोगों को जल्द 1600 प्लाट देने का फैसला भी किया है। गोल गुजराल, कोट भलवाल और बीरपुर में लोगों को रहने के लिए अपने आशियानें मिल सकेंगे। गोल गुजराल में कुछ समय पहले ही अतिक्रमणकारियों से जेडीए अपनी जमीन खाली करवाई है। जेडीए की वाइस चेयरपर्सन सुषमा चौहान के नेतृत्व में खिलाफ वर्जी विंग तथा पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर भूमि को खाली करवा लिया है।