सात फ्लेटफार्मों को जोड़ेगा नया फुट ओवर ब्रिज
जम्मू रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन नया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) यात्रियों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक बनाया जा रहा है। यह सात प्लेटफार्म को जोड़ेगा। इसमें दो पर लिफ्ट लगाई जा रही है। इसका 70 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है।
नए एफओबी तक आने-जाने के लिए यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। इससे बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों को अधिक राहत होगी। एक नंबर प्लेटफार्म से सात नंबर तक जाने के लिए यात्री लिफ्ट से एफओबी पर पहुंच पाएंगे। इस एफओबी से हर प्लेटफार्म तक जाने के लिए जानकारी उर्दू, अंग्रेजी और डोगरी में लिखी मिलेगी। इससे यात्री आसानी से जान सकेंगे कि उन्हें किस प्लेटफार्म पर जाना है। इसके अलावा एफओबी पर पर्याप्त सुरक्षा रेलिंग बनाई गई हैं। एफओबी के पूरा होने के बाद जम्मू रेलवे स्टेशन और आधुनिक, सुरक्षित और सुलभ बन जाएगा।