फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ के मेढ़र में इस बात को लेकर हुई जमकर मारपीट, 16 जख्मी

Mon, 11 Dec 2017 12:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंढर तहसील के गांव भेरा में दो गुटों में हुई मारपीट में 16 लोग घायल हो गए। घायलों का मेंढर उपजिला अस्पताल लाया गया। यहां से छह को जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
घटना रविवार को दोपहर को उस समय हुई जब पारिवारिक विवाद के निपटारे के लिए बिरादरी की बैठक बुलाई गई थी। इसमें दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें एक गुट के सात और दूसरे गुट के नो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि भेरा  निवासी अशफाक अहमद और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी कुछ समय पहले अपने मायके में चली गई थी। आरोप प्रत्यारोप के बाद ही दोनों तरफ से इस पारिवारिक विवाद का निपटारा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। 
विज्ञापन


मारपीट में घायलों में लड़के के पक्ष के अशफाक अहमद, तालिब हुसैन, मोहम्मद यासमीन, मैनाज अख्तर, वली मोहम्मद, जुल्फकार अहमद, शहनाज अख्तर शामिल हैं। वहीं लड़की पक्ष के ताहिर पुत्र, रियासत अली, रफकत अली, शहनाज कौसर, रुख्साना कौसर, मोहम्मद वसीम, मोहम्म्द नवीद, शबनाज कौसर, हक नवाज सभी निवासी भेरा मेंढर शामिल हैं। छह घायलों मोहम्मद नवीद, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद यासीन, शबनाज कौसर और जुल्फकार को राजोरी रेफर कर दिया गया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें