कश्मीर घाटी में आज यानी कि शनिवार से 16 जोड़ी ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। शुक्रवार को घाटी में 14 जोड़ी ट्रेन चलाई गई थीं। कश्मीर घाटी में 12 नवंबर से ट्रेन सेवा को दोबारा शुरू किया था।
सुरक्षा कारणों के चलते केवल दो जोड़ी ट्रेन ही चलाई जा रही थीं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घाटी में ट्रेन सेवा नियमित रूप चल रही है। प्रतिदिन ट्रेनों संख्या में वृद्धि की जा रही है। बारामुला-बनिहाल रेलवे लाइन के विभिन्न रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलाई जा रही है।
घाटी में ट्रेन परिचालन के समय में भी बदलाव किया गया है अब ट्रेन सेवा सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेगी, इसका समय पहले सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक था।