फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में खुलेंगे 20 जन औषधि और अमृत स्टोर, वित्तीय आयुक्त ने की सराहना

Sat, 23 Nov 2019 10:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर में मरीजों की सहूलियत के लिए शीघ्र दूसरे चरण में 20 जन औषधि और अमृत स्टोर खोले जा रहे हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जम्मू और राजकीय डेंटल अस्पताल जम्मू में दो अमृत स्टोर पर सिविल काम पूरा हो चुका है। अन्य पांच स्टोर पर 25 नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


कश्मीर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल में दो अमृत स्टोर भी खुलने के लिए तैयार है। कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर अन्य अमृत स्टोरों पर काम कई चरणों में चल रहा है। वित्तीय आयुक्त, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अटल डुल्लू ने शुक्रवार को नागरिक सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू व कश्मीर में जन औषधि और अमृत भंडार के कामकाज की समीक्षा की।
 
वित्तीय आयुक्त ने संभाग में जन औषधि और अमृत स्टोर खोलने के लिए डीएचएसजे के प्रयासों की सराहना की। जम्मू-कश्मीर में कुल 55 जन औषधि स्टोर में से 18 सरकारी और 37 निजी आधार पर संचालित होंगे। कश्मीर में सात जन औषधि भंडार कार्यात्मक हैं, जबकि सात को अगले सप्ताह कार्यात्मक बनाया जाएगा। दो को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद चालू किया जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू में 15 स्टोर कार्यात्मक हैं और बाकी पर काम किया जा रहा है। ये स्टोर लोगों, फार्मासिस्ट और सरकार के लिए फायदेमंद होंगे। फार्मासिस्ट को रोजगार के अवसर मिलेंगे और मरीजों को सस्ती कीमतों पर दवाइयां उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें