आशुतोष टोरा अफसर बनने के बाद अपने कर्नल पिता को सैल्यूट करते हुए
- फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर के टोरा परिवार के गौरवशाली इतिहास में एक और सितारा जुड़ गया। परिवार का 16वां बेटा आशुतोष टोरा आईएमए देहरादून से पास आउट होकर सेना में अफसर बन गया। उनके बड़े भाई कैप्टन अंशुल टोरा पहले से ही सेना में हैं।
जम्मू के कर्नल यशपाल टोरा का सीना आईएमए पासिंग आउट परेड में गर्व से चौड़ा हो गया। उनका छोटा बेटा आशुतोष टोरा सेना में लेफ्टिनेंट बन गया।
आशुतोष से पहले उनका बड़ा भाई कैप्टन अंशुल टोरा सेना में अफसर है। कर्नल यशपाल ने बताया कि यह लम्हा इसलिए भी उनके लिए खास है क्योंकि उनके परिवार से अब तक 15 अफसर बने हैं। आशुतोष टोरा अफसर बनने वाले परिवार के 16वें व्यक्ति हैं। अफसर बनने के बाद बेटे ने अपने कर्नल पिता को सैल्यूट किया।