फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विधवा, बुढ़ापा व विकलांगता पेंशन के लंबित मामलों को लेकर वीरवार को पैंथर्स पार्टी की ओर से सोशल वेलफेयर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पार्टी के राज्य प्रधान व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने संबधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द पेंशन लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कहा कि जिले में पिछले चार वर्षों से 2,63,620 लोगों को पेंशन नहीं दी गई है जिसमें विधवाओं सहित वृद्ध और विकलांग शामिल हैं। कई बुजुर्ग पेंशन के इतंजार में ही गुजर गए, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिली। मनकोटिया ने कहा कि जब कोई महिला विधवा हो जाती है तो उसे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पैसों की जरूरत उसी समय अधिक होती है। विभाग की ओर से उसको पेेंशन जारी करने में कई बार पांच सालों से अधिक का समय लग जाता है जिसके कारण उसे कई किस्म की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जब पैसों की जरूरत होती है तब पेंशन नहीं दी जाती है। पांच साल बाद पेंशन मिलने पर उन्हें कोई लाभ नहीं पहुंचता। बहुत से बुजुर्ग पेंशन के इंतजार में ही स्वर्ग सिधार जाते हैं लेकिन उन्हें पेंशन का लाभ नही मिल पाता। मनकोटिया ने मांग करते हुए कहा कि जिला उधमपुर व रियासत के सभी जिलों की बकाया विधवा, ओल्ड एज ओर विकलांग पेंशन जल्द दी जाए अथवा पैंथर्स पार्टी आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं, सैकड़ों कार्यकर्ता सहित वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें