फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की नहीं मिल रही सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे स्टेशन पर कैशलेस या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल रही है। जरनल टिकट काउंटर और आरक्षित टिकट काउंटर से टिकट लेने पर ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा नहीं है। इस कारण टिकट काउंटर से टिकट लेने पर यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं मिल रही है। टिकट क्लर्क से जब पीएओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से टिकट के भुगतान करने को कहा जाता है तो मशीन नहीं होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों हजारों की संख्या में अमरनाथ यात्री पहुंच रहे हैं। टिकट काउंटर से टिकट लेने के बाद यात्री ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। वजह यह है कि टिकट काउंटर पर पीओएस मशीन नहीं है। रेलवे स्टेशन पर सिर्फ जन आहार में ही पीओएस मशीन की सुविधा उपलब्ध है। स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर पर तीन साल पहले पीओएस मशीन रखी गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना था। आरक्षित टिकट काउंटर से प्रतिदिन दो सौ के करीब टिकट बुक होते हैं। इनमें से एक भी भुगतान ऑनलाइन नहीं होता है। ज्यादातर यात्रियों को आनलाइन भुगतान की जानकारी नहीं होती है। पिछले दिनाें नॉर्दर्न रेलवे के जरनल मैनेजर टीपी सिंह ने भी अधिकारियों को स्टेशन पर कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें