फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे बैन को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हाईवे को आम नागरिकों के लिए बैन रखने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को पीपुल्स यूनाइटेड फ्रंट (पीयूएफ) के समर्थकों ने श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित प्रेस एनक्लेव में प्रदर्शन किया। इसमें इंजीनियर रशीद, जेकेपीएम की जनरल सेक्रेटरी शैला रशीद ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में प्ले कार्ड्स थे। इस दौरान ‘यात्री अगर मेहमान हैं, क्या कश्मीरी हैवान हैं’ जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए इंजीनियर रशीद ने हाईवे पर प्रतिबंध की निंदा की और इसे कश्मीर के लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन बताया। कहा कि कौन नहीं जानता है कि सुरक्षा एजेंसियों से अधिक कश्मीरी लोग यात्रा को सफल बनाते हैं, लेकिन सिर्फ कश्मीरियों को बदनाम करने और उनके जीवन को दयनीय बनाने के लिए ऐसे मुद्दे खड़े किए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नई दिल्ली राजनीतिक फायदे के लिए कश्मीरियों के प्रति नफरत को उजागर कर रही है। रशीद ने कहा कि केंद्र यह धारणा पैदा कर रहा है कि कश्मीरी हिंदू विरोधी हैं।
जेकेपीएम नेता शैला रशीद ने सरकार के फैसले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि नई दिल्ली विनाश का रास्ता अपना रही है। इस्राइल तरह की नीतियों का इस्तेमाल कर कश्मीरियों का दमन कर रही है। धार्मिक यात्रा का सांप्रदायीकरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें