फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

Mon, 01 Jul 2019 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के चलते पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने नेशनल हाईवे पर श्रीनगर से शैतानी नाला तक दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं, यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने अवंतीपोरा, ओल्ड रोड, न्यू रोड अवंतीपोरा, हलमुल्ला, सेमथन तुलखान, अरवानी, पलपौरा व वैसू आदि जगहों में का दौरा किया। जवाहर सुरंग में सुरक्षा प्रबंधों की भी जानकारी ली।

वह यात्री शिविर मीर बाजार और पंथा चौक भी गए और यात्रियों से रूबरू हुए। एएसपी अवंतीपोरा, एसएसपी अनंतनाग और एसएसपी कुलगाम ने डीजीपी को सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात प्रबंधन के लिए पहले से ही तैयारियां पूरी की जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं से हर संभव सहयोग करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें