फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि मामले का मध्यस्थता से हल होने वाला नहीं: कोकजे

Mon, 01 Jul 2019 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने सुप्रीम कोर्ट जल्द ले फैसला
  • अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाए जाने पर दिया जोर
विज्ञापन
विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा हैं कि श्री राम जन्मभूमि मामले का मध्यस्थता से हल होने वाला नहीं है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट जल्द मामले पर फैसले ले ताकि श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो सके।

विज्ञापन


अभिनव थियेटर जम्मू में विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्यों के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कोकजे ने कहा कि जय श्री राम हिंदुओं के लिए सियासत का नहीं। आस्था का विषय हैं। 1950 से मुकदमा चल रहा हैं और कोर्ट भी मानती रही हैं कि श्री राम जन्म भूमि पर श्री राम मंदिर था।

अब मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन हैं और इस मामले पर जल्द फैसला होना चाहिए। जम्मू कश्मीर के विषय पर कोकजे ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए बदनियत से संविधान में अस्थायी प्रावधान के तौर पर जोड़ी गई।
विज्ञापन


इन अनुच्छेदों का उद्देश्य कश्मीर को इस्लामिक राज्य बनाने का था। उन्होंने कहा भारत में जन्मी सानिया मिर्जा पाकिस्तान के नागरिक से शादी करके भी भारत की नागरिक हैं और तेलंगाना राज्य की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

लेकिन भारत के लिए प्रदेश जम्मू कश्मीर की बेटियों को ऐसा कोई अधिकार नहीं है। यह दोपहर मापदंड एक देश में नहीं चल सकता। अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाया जाना चाहिए ताकि देश में एक जैसे अधिकार नागरिकों को मिले। उन्होंने कश्मीरी पंडित विस्थापितों के पुनर्वास व जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर भी जोर दिया।

विज्ञापन

हिंदू धर्म में छुआ छूत के लिए कोई जगह नहीं: आलोक
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिंदू धर्म में छुआछूत के लिए कोई जगह नहीं है। समानता को अपनाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। विहिप संपूर्ण हिंदू समाज की एकता के लिए हैं। ऊंच नीच की दीवार को मिटाकर ही देश व हिंदू समाज का भला हो सकता है। उन्होंने कहा जय श्री राम के जयघोष की ताकत का ममता बनर्जी को पता चल चुका है। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद का सपना अखंड भारत का है। न केवल गुलाम कश्मीर को वापिस लेना हैं बल्कि 1947 से पहले जो आकार भारत का था उसे भी फिर से पाने का है। केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा कि हिंदुओं के देश में गौवध पर रोक लगनी चाहिए।

संत दिनेश भारती और रामेश्वर दास ने हिंदू एकता पर जोर दिया
संत दिनेश भारती ने कहा श्री अमरनाथ यात्रा में इस बार अगर किसी अन्य धर्म के लोगों की तरफ से व्यवधान डालने का प्रयास किया गया तो उसके नतीजे गंभीर होंगे। उन्होंने कहा हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने में अब केंद्र को देर नहीं करनी चाहिए। संत रामेश्वर दास ने कहा कि हिंदू एकता का ही नतीजा हैं कि वर्तमान में केंद्र में हिंदू हित की सरकार हैं और पूरे विश्व में फिर से हमारा गौरव बढ़ा है।

पुनर्जागरण एक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने खींचा ध्यान
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पुनर्जागरण एक सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से मुगलों के शासन से लेकर अब तक हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को बताया। इस दौरान हिंदुओं के एकजुट होने से मिली ताकत का भी उल्लेख किया। इससे पूर्व संस्कार भारती एवं नागरिक अभिनंदन समिति की ओर से आए हुए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत संघ चालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह, विहिप के कार्र्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार, पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, विहिप के उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा, महासचिव अभिषेक गुप्ता, बजरंग दल के प्रांत संयोजक नवीन सूदन, शिवा खजूरिया, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, राजेश भसीन, सुनील महाजन, रेखा महाजन आदि भी मौजूद रहे।

केंद्रीय प्रबंध समिति ने राजेश गुप्ता को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष चुना
विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति ने प्रदेश के उपाध्यक्ष को राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है। वहीं समिति की तीन दिवसीय बैठक कांगड़ा फोर्ट में रविवार को संपन्न हो गई। हालांकि अंतर्र्राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष व प्रमुख पदाधिकारियों की एक जुलाई को फिर बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें