आरएस पुरा। मानसून आने वाला है, लेकिन पानी निकासी का उचित प्रबंध शायद ही कहीं किया गया हो। इस समस्या से परेशान बडियाल ब्राह्मणा पंचायत के गांव रूप नगर बस्ती के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी की अगुवाई में ग्रामीणों ने आरएस पुरा एसडीएम कार्यालय के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मोहन सिंह चौधरी ने कहा कि गांव रूप नगर बस्ती के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल रही हैं। जन प्रतिनिधियों हो या प्रशासन, सबने इस गांव की अनदेखी की है। इन दिनों पानी निकासी यहां की बड़ी समस्या है। सामने मानसून है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात शुरू होने पर ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कई स्थानों पर सड़क जर्जर होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत करवाए जाने पर कोई समाधान नहीं किया जा रहा, जिसके चलते सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए विरोध-प्रदर्शन करना पड़ा। इस मौके पर गांव के पंच बरियाम, रमेश कुमार, मदन लाल, स्वर्ण लाल, चमेल सिंह, रतन लाल आदि का कहना है कि पुलि टूटी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।