फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को हिरासत में लिए जाने पर भड़के पालीटेक्निक कालेज के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर। परीक्षा के लिए रोल नंबर स्लिप न दिए जाने पर पालीटेक्निक कालेज में बुधवार को विवाद पैदा हो गया। विद्यार्थियों ने इसका जमकर विरोध किया। प्रिंसिपल ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने कालेज पहुंच कर एक छात्र को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया। इसके बाद विद्यार्थी और भी भड़क गए। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी विद्यार्थियों के समर्थन में कालेज पहुंच गए। दोपहर के समय डीएसपी व एसएचओ ने कालेज पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार प्रिंसिपल ने अटेंडेंस कम होने पर सेकेंड सेमेस्टर के पांच विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए रोल नंबर स्लिप नहीं दी है। कई दिनों से विद्यार्थी लगातार रोल नंबर स्लिप देने की मांग को लेकर कालेज पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रिंसिपल विद्यार्थियों को रोल नंबर स्लिप नहीं दे रहा है। बुधवार को भी विद्याथी रोल नंबर स्लिप की मांग को लेकर प्रिंसिपल के पास पहुंचे। इसी को लेकर विद्यार्थियों की प्रिंसिपल के साथ बहस शुरू हो गई और प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस दो जवान मौके पर पहुंचे और एक विद्यार्थी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए। जब इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद के प्रधान सुशांत शर्मा को मिली तो सभी पालीटेक्निकल कालेज पहुंच गए। तब तक प्रिंसिपल कार्यालय से निकल चुके थे। कालेज का स्टाफ भी चला गया था। विद्यार्थियों ने इसको लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कालेज में बवाल होने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी व एसएचओ मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हिरासत में लिए विद्यार्थी को छोड़ दिया जाएगा और जल्द मामला भी सुलझा लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें