बिश्नाह। कस्बे में स्थित कोऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय में उस समय बवाल मच गया जब म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन राजन शर्मा ने सोसायटी के अंदर दुकानें बढ़ाए जाने के कार्य को रुकवा दिया। यहां दुकान के पीछे निर्माण कार्य किया जा रहा था। दुकान को अवैध तरीके से बढ़ाया जा रहा था।
चेयरमैन ने कहा कि यह दुकानें कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन की मिलीभगत कर बिना अनुमति से बनाई जा रही है। न तो इसका कोई नक्शा पास कराया गया है और न ही सोसाइटी के अधिकारियों को इसकी जानकारी है। सरकारी प्रापर्टी पर मिलीभगत से कब्जा किया जा रहा है। जो दुकानें दुकानदार पीछे बढ़ा रहे हैं उन्होंने पहले भी पांच फीट दुकानें मिलीभगत से बढ़ाई हैं। अब वह फिर से इस कार्य में जुट गए हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दुकानों को बढ़ाए जाने के कार्य की जांच करे प्रशासन
बिश्ननह विकास मंच ने उठाई मांग
बिश्नाह। कस्बे के तारा चौक स्थित बिश्नाह विकास मंच के कार्यालय में बुधवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के प्रधान सुनील भाटिया ने की। बैठक में कोऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय में अवैध रूप से बनाई जा रही दुकान के मामले पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही मांग की गई कि इसकी प्रशासन गहनता से जांच करे।
बैठक में कहा कि जो कि पहले से दुकानें बनी हैं अब उन्हें पीछे से बढ़ाया जा रहा है और सरकारी प्रापर्टी को कौड़ियों के दामों पर बेचा जा रहा है जिससे कोऑपरेटिव सोसायटी विभाग बेखबर है। इस तरह के कार्य को रोकना चाहिए। जो भी इसका जिम्मेदार है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। सरकारी प्रापर्टी को इस तरह बेचा जाना बेहद ही शर्मनाक है। मंच के प्रधान सुनील भाटिया ने राज्यपाल से गुहार लगाई कि इसकी जांच होनी चाहिए। बैठक में म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन राजन शर्मा की प्रशंसा की जिन्होंने अवैध रूप से बढ़ाई जा रही दुकानें के कार्य को रुकवाया।