फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीत पर जम कर हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंछ। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप के पहले मैच के चलते जिले भर के साथ ही नगर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिन क्षेत्रों में मैच के कारण किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की आशंका थी वहां लगातार गश्त किया गया। इसके अलावा इन स्थानों पर सीआरपीएफ के अलावा पुलिस कर्मी मौजूद रहे। भारत की पाकिस्तान पर जीत की घोषणा के साथ ही नगर में हर तरफ क्रिकेट के दीवानों ने जम कर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी जैसे ही पहला बल्लेबाज आउट हुआ तो नगर के कई इलाकों में पटाके जलाने का क्रम शुरू हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन


मैच को लेकर सुरक्षा कड़ी
राजोरी। विश्व कप के सबसे दिलचस्प मुकाबले के दौरान रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरू होते ही राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में सुरक्षा के बंदोबस्त कड़े कर दिए गए। शहर के मुख्य बाजार, पुराने बस अड्डे, गुज्जर मंडी चौक, पांजा चौक, जवाहर नगर, सलानी समेत अन्य इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इन इलाकों में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया था। मैच के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तैयारी के साथ तैनात की गई थी। पुलिस के अधिकारी भी स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें