फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़ें हिंदू

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। हिंदू जागरण मंच अखनूर ने हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की भलाई और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आएं। गांव भारदा में शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर रामपाल शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य अमित केरनी, अखनूर जिला महामंत्री पवन शर्मा और जिला उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि यह मंच सोए हुए हिंदुओं को जगाकर मुसीबतों के लिए तैयार करने का काम कर रहा है। इस मौके पर डॉ. रामपाल ने सक्षम केंद्र की स्थापना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज सभी का भला चाहता है, मगर कुछ लोग समाज के खिलाफ है। वह समाज को तोड़ना चाहते हैं। इसलिए सभी हिंदुओं ने इकट्ठे होकर समाज की बुराइयों के साथ लड़ना है और लड़ने की जरूरत है। प्रांत अध्यक्ष डॉ. रामपाल ने कहा कि समाज में कुछ भ्रांतियां फैला दी गई कि गीता और महाभारत को घर में रखने से झगड़े होते हैं जो सरासर गलत है। यह कहीं लिखा नहीं है। हिंदुओं को धर्म से भटकाने की यह साजिश है। हिंदु समाज से निवेदन है कि इकट्ठे होकर हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, जिससे नौजवानों में ताकत आएगी और नौजवान नशे की लत से दूर रहेंगे। आने वाला समाज अच्छा और बलशाली होगा। इस मौके पर पंडित बंटी शर्मा, कैप्टन शोभाराम मदन लाल, त्रिवेंद्र शर्मा, रामस्वरूप, सतीश, प्रवीण राहुल भगत, नरेश, अंकुश, रिकी शर्मा, कुलदीप राज सुनील कुमार, जगततर लाल धर्मपाल आदि इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें