जेई से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन
जम्मू। फोरम आफ इंजीनियर्स एंड टेक्निकल स्टाफ ने पावर ग्रिड पौनी चक और रेशमघर कालोनी में जेई से दुर्व्यवहार और मारपीट के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय कनाल रोड में शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
इस मौके पर अध्यक्ष सचिन टिक्कू ने कहा कि पावर ग्रिड पौनीचक में ड्यूटी पर तैनात जेई से मारपीट हुई है। वहीं, रेशमघर कालोनी में भी ऐसा ही हुआ है। यहां पर भी जेई को पीटा गया है। इस संबंध में मामला दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने डिवकाम, एसएसपी, उपायुक्त से पावर ग्रिड में तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने को कहा है। इससे कर्मचारी बिना किसी भय के सेवाएं दे सकेंगे। वहीं, ग्रिड स्टेशन और रिसीविंग स्टेशन कनाल, पौनीचक, जानीपुर, ग्लादन में सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। इस मौके पर इंजीनियर जयपाल, अजाज काजमी, संजीव बाली, कलबीर सिंह, जसबीर और अनिल सलाथिया मौजूद रहे। ब्यूरो