फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से श्रीनगर हाईवे पर यातायात रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के पंथयाल, मारोग, बैटरी चश्मा में वीरवार सुबह राजमार्ग पर पत्थर गिरने पर सुबह से शाम तक यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित रही। सुबह के समय राजमार्ग से पत्थरों को हटा तो दिया, लेकिन उसके बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसी कारण दोपहर के बाद उधमपुर से घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। दिन भर यात्री व चालक परेशानियों का सामना करने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

बुधवार को पस्सियां गिरने पर करीब चार घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा था। वीरवार सुबह भी बारिश के दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने पर कुछ समय के लिए राजमार्ग प्रभावित हो गया। करीब एक घंटे के बाद नेशनल हाईवे अथारिटी ने पत्थर हटा कर राजमार्ग को तो खोल दिया, लेकिन देखते ही देखते पूरे रामबन में जाम की स्थिति बन गई। रामबन में कई किलोमीटर तक केवल वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही थी, जिसमें रेंग रेंग कर वाहन आगे की तरफ बढ़ रहे थे। इसका असर कुछ समय के बाद उधमपुर में भी देखने को मिला। पुलिस ने उधमपुर से घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद देखते ही जखैनी, भारत नगर, संगूर, रठियान व अन्य कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतार लग गई। गर्मी से परेशान होकर यात्री वाहनों से बाहर निकल आए और गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे। रोके गए स्थानों पर पीने का पानी व शौचालय की सुविधा न मिलने पर परेशानी दोगुनी हो गई। रामबन में शाम तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। उधमपुर में रोके गए यात्री पुलिस की तरफ से आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें