फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास एलओसी ट्रेड शुरू करवाने से पहले सभी व्यवस्था दुरुस्त करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंछ। डायरेक्टर इंडस्ट्री एवं कामर्स अनु मल्होत्रा ने वीरवार को पुंछ का दौरा किया। उन्होंने चक्कां दा बाग क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर का दौरा कर जिले के ट्रेडर्स से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। इस मौके पर मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार चक्कां दा बाग के रास्ते चलने वाला क्रास एलओसी ट्रेड दोबारा बहाल करवाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। कहा कि इसको बहाल करने से पहले सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने के साथ कई वर्षों से लंबित पड़े फुट बाड़ी ट्रक स्कैनर को क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में लगाने का काम किया जाए। इस मौके पर ट्रेडर्स ने आरोप लगाया कि कश्मीर के मुकाबले में पुंछ के क्रास एलओसी ट्रेडर्स के साथ भारी भेदभाव किया जाता है। कश्मीर में ट्रेड में कई प्रकार के ड्रग्स तस्करी के मामले उजागर होने के बाद भी वहां काफी समय तक ट्रेड जारी रहा, कश्मीर में ट्रेड सेंटर में ट्रक स्कैनर का काम करीब करीब पूरा हो चुका है जबकि पुंछ में आज तक उसका सामान तक नहीं आया है। इस मुलाकात के दौरान ट्रेडर्स ने ट्रेड दोबारा बहाल करने पर बल देते हुए कहा कि उनका करोड़ों रुपये का लेनदेन उस पार के कारोबारियों के पास बाकी है। ऐसे में अगले दो तीन महीने में ट्रेड को बहाल किया जाना चाहिए। उसके लिए केन्द्र सरकार की तरफ से जो भी नई नीति बनाई जाएगी सभी उसका पालन करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए सभी प्रकार की सुविधाएं स्थापित की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें