रामबन। बनिहाल पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले वगन इलाके में श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे एक ट्रक ने अधेड़ महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
सोमवार को बनिहाल से खड़ी की ओर आ रही टाटा सूमो में सवार महिला जोना बेगम (60) निवासी खड़ी वगन सूमो से पानी पीने के लिए उतरी थी कि एक ट्रक ने उसको कुचल दिया। ट्रक चालक कुछ दूरी पर ट्रक रोक कर फरार हो गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम और औपचारिकताएं के लिए उप जिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो