चिनाब में बहा अज्ञात व्यक्ति
अखनूर। कस्बे के जियो पोता घाट पर एक व्यक्ति चिनाब में गिर कर लापता हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाश भी की, मगर रोशनी कम होने के चलत्रे कोई सुराग नहीं मिल पाया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को कस्बे के जियो पोता घाट पर एक व्यक्ति अचानक ही दरिया में फिसल कर गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह जल्द ही आंखों से ओझल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया। अंधेरा अधिक होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मगर कुछ लोग बता रहे थे कि उसने शराब पी रखी थी। ब्यूरो