फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: जम्मू से बनिहाल तक हर 30 किमी पर होंगे मोबाइल टायलेट

सार

  • रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक इंतजामों को दिया जा रहा अंतिम रूप
  • यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जम्मू में पांच स्थानों पर बनेंगे पंजीकरण केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। एक जुलाई से शुरू हो रही इस यात्रा के लिए अब तक एक लाख से अधिक यात्रियों ने अग्रिम पंजीकरण करवा लिया है। इसके अलावा आनलाइन पंजीकरण में भी भक्तों ने रुझान दिखाया है। इसमें दोनों पारंपरिक ट्रैक के लिए रोजाना 250-250 यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


सभी जिलों में आवास और आश्रय शेड स्थापित होंगे। पर्यटन विभाग की ओर से जम्मू से बनिहाल तक हर तीस किलोमीटर के बाद मोबाइल टायलेट स्थापित किए जा रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर में भी तैयारियां तेज की गई हैं।

रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर तक इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा ट्रैक पर बर्फ हटाने के काम में तेजी लाई गई है। इसमें जून के मध्य तक शेषनाग, पवित्र गुफा के ट्रैक पर बर्फ हटाकर अन्य कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा। राज्य प्रशासन के साथ अन्य विभाग यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा के दौरान आन स्पाट पंजीकरण में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जम्मू शहर में पांच स्थानों पर पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें रेलवे स्टेशन के पास संगम, सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर व अन्य एक स्थान पर आन स्पाट पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। एसआरटीसी की ओर से जम्मू से पहलगाम/बालटाल रूट के लिए बसों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मुगल रोड पर बिंबर गली और पीर की गली में मोबाइल टायलेट स्थापित होंगे।

स्वागत के लिए लखनपुर से जम्मू तक तीन जगह बनेंगे गेट
अमरनाथ यात्रियों के जोरदार स्वागत के लिए लखनपुर से जम्मू तक तीन सजावट गेट स्थापित किए जाएंगे। इसमें एक गेट लखनपुर, रेलवे स्टेशन जम्मू और बस स्टैंड जम्मू में स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर में पर्यटन को बढ़ाना देने के साथ पर्यटकों को अच्छा वातावरण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें