फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश,जम्मू में तपिश का सिलसिला जारी

Thu, 06 Jun 2019 09:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम के बदले मिजाज से घाटी के पारे में गिरावट आई है। लेकिन जम्मू में तपिश का सिलसिला जारी है। गर्म हवा से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू में दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास चल रहा है।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार सुबह से रुक रुक बारिश का शुरू हुआ सिलसिला शाम तक जारी था। घाटी के अन्य हिस्सों पर भी इंद्रदेव मेहरबान हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री गिरकर 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह की शुरुआत गर्म हवा के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रौद्र रूप दिखाया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था।

भीषण गर्मी से शहर की अधिकांश सड़कें दिन के समय सूनी पड़ी हुई हैं। बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। जिला कठुआ के कई हिस्सों में बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


हीरानगर में भी दोपहर बाद आसमान से पानी बरसा। जिला उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। किश्तवाड़ और पुंछ जिले के भी कई हिस्सों में बारिश हुई।

पारे में फिर आएगा उछाल
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले तीन दिन (7 से 9 जून) तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आएगा। लेकिन इस बीच कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 11 और 12 जून को कश्मीर के कई और जम्मू के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसका असर लद्दाख क्षेत्र में भी दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें