आरएस पुरा। आरएस पुरा उपजिला के एक ग्रामीण क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनकी पहचान शक्ति कुमार (20) व लब्बा राम (35) दोनों निवासी चकरोई के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को नाबालिग के मंगेतर ने दोस्तों के फोन से उससे बात की और बाद में फोन लौटा दिया। बाद में दोस्तों ने मंगेतर का झांसा देकर उसे को आरएस पुरा बुलाया। उसके बस स्टैंड पहुंचने पर वह उसे बाइक पर बैठा कर चकरोई ले आए। वहां एक पोल्ट्रीफार्म में ले सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता किसी तरह जान बचा अपने मंगेतर के घर पहुंची और आपबीती बताई। मंगेतर व उसके परिजन पीड़िता को लेकर आरएस पुरा पुलिस स्टेशन पहुंचे और रिपोर्ट और बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए पीड़िता का उपजिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में हिरासत में ले लिया। पुलिस एफआईआर 85/2019 धारा 363, 376, आरपीसी 3/4/17 पास्को एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।