आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में दो दिन पहले देर रात एक आइसक्रीम की रेहड़ी पर फायर मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान संजीव कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी वार्ड तीन के रूप में हुई है। पूछताछ में संजीव कुमार ने बताया कि बाइक पर जाते समय उसके साथ दो और युवक भी थे, जिसमें से एक ने कट्टे आइसक्रीम की रहेडी पर फायर किया था। उन दोनों की पहचान वार्ड चार के सुुरज कुमार व मुकल निवासी अरनिया के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर व एक टीम का गठन कर दोनों की तलाश तेज कर दी है।