आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में गत रात अज्ञात व्यक्ति की ओर से रेहड़ी पर फायर करने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने काफी जांच की मगर कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 11 बजे आइसक्रीम की रेहड़ी पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से फायर करने पर बाजार में हड़कंम मच गया। आइसक्रीम रेहड़ी लगाने वाले देव नारायण भगत पुत्र राजेंद्र कुमार ने इसके बारे में नाके पर मौजूद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जांच की मगर कोई पता नहीं चल सका। फायर के बाद रेहड़ी पर एक सुराख होने पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।