फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड बनाएगा अब गरीब परिवारों के आशियानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गरीब परिवारों के लिए घरों का निर्माण अब हाउसिंग बोर्ड करवाएगा। पहले प्रोजेक्ट पर काम जेडीए के माध्यम से होना था, मगर अब प्रोजेक्ट हाउसिंग बोर्ड को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, जेडीए एक हजार घरों का काम करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में उलझा रहा। प्रोजेक्ट पर काम अक्तूबर 2018 में शुरू हुआ था। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई। अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इस कारण शहरी विकास विभाग ने प्रोजेक्ट को हाउसिंग बोर्ड को ट्रांसफर कर दिया है। हाउसिंग बोर्ड घर बनाने के लिए नए सिरे से टेंडर करेगा। इसके बाद उदयपुर, मझीन, मुट्ठी, सिद्दड़ा में घर बनाने का काम शुरू होगा। प्रोजेक्ट में एक हजार घर बनाए जाने हैं। घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने हैं। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत हुई है।

प्रोजेक्ट अब हाउसिंग बोर्ड को शिफ्ट किया गया है। पहले इसके लिए टेंडर करवाए गए, मगर उसे रद्द कर दिया गया है। अब हाउसिंग बोर्ड ही घरों का निर्माण करवाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चन सिहं, एसई, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें