विजयपुर। विजयपुर थाना के अंतर्गत गुड़ा मोड में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एक्सीडेंट अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार तेजिंदर कुमार (60) पुत्र चुन्नी राम निवासी विजयपुर बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर में वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसको तुरंत विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।