विजयपुर। डीआईजी सुजीत कुमार ने शुक्रवार को जिला सांबा के विजयपुर थाना का औचक दौरा किया। इस दौरान मौके पर थाना प्रभारी नहीं थे और कई क्लेरिकल त्रुटियां भी पाई गईं। डीआईजी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी विजयपुर राकेश बंबा को सस्पेंड कर दिया। वहीं, एसएसपी कठुआ श्रीधर पाटिल को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा था कि डीआईजी को सांबा जिला के कुछ पुलिस अधिकारियों के प्रति गुप्त शिकायतें मिल रही थी। उसी के आधार पर शुक्रवार को टीम के साथ औचक दौरा किया। मौके पर थाना प्रभारी और संतरी के नहीं मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।