फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट का रास्ता बंद करने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। वीरवार को जिले की सूरनकोट तहसील मुख्यालय में श्मशान घाट का रास्ता बंद किए जाने से गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर मुख्य बाजार से गुजरने वाली सड़क पर टायर जला कर तहसील व जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सूरनकोट में सूरन नदी के किनारे शमशान घाट बना हुआ है, लेकिन कुछ वर्षों से कुछ शरारती तत्व आए दिन श्मशान घाट का रास्ता बंद कर देते हैं। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में कई बार जिला एवं तहसील प्रशासन से आग्रह करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में उनको प्रदर्शन करना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक जिला विकास आयुक्त मौके पर नहीं आते, वे न तो बाजार खुलने देंगे और न ही प्रदर्शन समाप्त करेंगे। प्रदर्शन कर रहे लोग एसडीएम सूरनकोट का तबादला करने की भी मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि एसडीएम के लोकल होने के कारण ही श्मशान घाट का रास्ता बंद करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ गया है। इससे श्मशान घाट की जो 100 कनाल जमीन थी वह एक चौथाई ही बची है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम सूरनकोट में एक युवक का निधन हो गया था। जब उसके अंतिम संस्कार के लिए लोग श्मशान घाट में लकड़ी आदि पहुंचाने के लिए गए, तो उन्होंने देखा कि श्मशान घाट का रास्ता पूरी तरह बंद किया हुआ था। वीरवार सुबह बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और एसडीएम मोहम्मद सलीम कुरैशी से श्मशान घाट का रास्ता खुलवाने की मांग की। लोगों ने कहा कि जब अधिकारी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बाजार बंद कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि श्मशान घाट का रास्ता न खोला गया तो वे शुक्रवार को मृत युवक का अंतिम संस्कार एसडीएम कार्यालय प्रांगण में करेंगे। इस बीच देर शाम करीब चार बजे तहसीलदर और एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को श्मशान घाट का रास्ता खुलवाने और रास्ते के मामले का सही प्रकार हल करवाने का वादा करते हुए प्रदर्शन समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें