फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में बारिश, पहाड़ों पर हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को जिले के निचले क्षेत्रों में दिन भर रुक-रुक कर हल्की वर्षा होती रही। इस दौरान जिले में पीरपंजाल के पहाड़ों सहित मुगलरोड पर पीर की गली में हल्का हिमपात होता रहा। इस दौरान प्रशासन की तरफ से मौसम को खराब देखते हुए अगले तीन दिनों तक मुगलरोड को यातायात के लिए बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते सोमवार को सूरनकोट तहसील में मुगलरोड पर बैराम गल्ला के पास पुलिस द्वारा एक विशेष नाका लगाया गया था। यहां से कश्मीर की तरफ जाने वाले किसी भी वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। मौसम विभाग की तरफ से 12 से 15 नवंबर तक उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की भविष्यवाणी किए जाने के चलते जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सोमवार तड़के से ही मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इस बीच सुबह आठ बजे से लेकर देर शाम तक जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही, जबकि उंचाई वाले क्षेत्रों हिलकाका, तत्ताकुटी, रंजाटी, लोरन, सावजियां के साथ ही मुगलरोड पर मानस मोड़ से पीर की गली तक हल्का हिमपात होता रहा। इससे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें