फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागुरुमत समागम में उमड़ी संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शनिवार को जिले के गांव दरादुलियां स्थित धार्मिक स्थल डेरा दुख निवारण साहब में महागुरुमत समागम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य भर से बड़ी संख्या में सिख संगत ने भाग लिया। इस अवसर पर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और जम्मू से आए रागी एवं डाढ़ी जत्थों ने कीर्तन दरबार सजाया। सिख विद्वानों ने गुरुग्रंथ साहब और गुरुओं के जीवन व शिक्षाओं पर विचार प्रकट करते हुए सिख समुदाय से गुरु के बताए मार्ग चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गत वर्षों की ही तरह डेरा दुख निवारण दरादुलियां साहब में शनिवार की सुबह नौ बजे से गुरुमत समागम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डेरे के प्रमुख बाबा शेरखान सिंह ने करते हुए अरदास की। इसके साथ ही गुरुमत समागम शुरू किया गया। इसमें बाहरी राज्यों आए रागी जत्थों ने गुुरुबानी पर आधारित शब्दों का गायन शुरू किया। दिन भर जारी रहे समागम में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लेते हुए गुरुद्वारा में माथा टेका और कीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान सिख विद्वानों ने भी अपने विचार रखे। समागम के दोरान गुरुद्वारा में गुरु के लंगर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की यह डेरा क्षेत्र में एकता एवं भाईचारे का संदेश देने और सिख समुदाय को गुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें