फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड दूसरे दिन भी याता के लिए रहा बंद,कश्मीर की तरफ से आ रहे सो से अधिक वाहन बर्फ में फंसे पुलिस और पी डब्लयू डी ने बचाव अभि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंछ। शुक्रवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी के चलते जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर यातायात के लिए बंद रही। वीरवार को कश्मीर की तरफ से छोड़े गए 100 से ज्यादा ट्रक मुगल रोड पर फंस गए। पुलिस और पीडब्ल्यूडी ने राहत व बचाव अभियान चला कर एक दर्जन से ज्यादा ट्रकों और 80 से ज्यादा ट्रक चालकों और सहचालकों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम कश्मीर की तरफ से छोड़े गए 100 से अधिक छोटे-बड़े वाहन मुगलरोड पर हो रही बर्फबारी में फंस गए थे। शुक्रवार को तड़के इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी पुंछ राजीव पांडे के निर्देश पर एसएचओ सूरनकोट सोमराज की अगुवाई में पुलिस दल ने राहत एवं बचाव कार्य चला कर छोटे वाहनों में फंसे दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकाल कर सूरनकोट पहुंचाया। उजाला होने पर मार्ग में वाहनों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल ज्योति शर्मा, जूनियर इंजीनियर गगनदीप सिंह की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग ने स्पोपलोअर और जेसीबी मशीनों की सहायता से पोशाना से पीर की गली तक मुगलरोड पर बर्फ के बीच रास्ता बनाते हुए फंसे दर्जनों वाहनों को निकाला। पोशाना से पीर की गली तक डेढ़ फुुट तक बर्फबारी रिकार्ड की गई है। कश्मीर से छोड़े गए 100 से ज्यादा मालवाहक वाहनों में करीब अस्सी ट्रक सेब लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें